कर्नाटक का चुनाव रास्ता दिखाएगा
भारत जैसे विविधता वाले लोकतंत्र में हर चुनाव अलग होता है। उसके मुद्दे अलग होते हैं, नतीजे अलग होते हैं और उनका असर भी अलग अलग होता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि कर्नाटक का विधानसभा चुनाव भी एक राज्य का चुनाव है, जिसे उसके अपने मुद्दों के आधार पर लड़ा गया और उसके नतीजों का असर भी कर्नाटक की सीमा तक रहेगा। यह बात कुछ हद तक सही है क्योंकि अब तक जितनी बार भी किसी राज्य के चुनाव नतीजों का आकलन बड़े कैनवस पर किया गया है और दूसरे राज्यों या राष्ट्रीय चुनाव पर उसके...