Landslide

  • चमोली : 16 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला गया व्यक्ति

    उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई भीषण आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य दूसरे दिन भी जोरों पर हैं। इस आपदा में एक चमत्कारिक घटना सामने आई, जहां 16 घंटे तक मलबे में दबे रहने के बाद एक व्यक्ति को जिंदा निकाला गया। इसके अलावा, बीती रात भारी बारिश और मलबे की चपेट में आए एक घर से स्थानीय लोगों की मदद से एक महिला को भी सुरक्षित निकाला गया।  पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें कुंतरी और धूर्मा गांव जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मलबे में दबे लोगों को...

  • हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन से भारी तबाही में 6 की मौत

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में मंगलवार शाम को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस भूस्खलन के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, मंडी के जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में पहाड़ी दरकने से दो घर मलबे की चपेट में आ गए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के बाद मलबे से तीन और शव बरामद किए गए हैं। इनमें सुरेंद्र कौर और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह शामिल हैं, जिनके शव घर के नीचे दबे थे। इन शवों को...

  • जम्मू कश्मीर में फिर भूस्खलन

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हुआ है। शनिवार की सुबह हुए इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। राहत व बचाव कार्य में लगी टीमों ने सात शव बरामद किए हैं। इससे पहले वैष्णो देवी के रास्ते में हुए भूस्खलन में चालीस से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस वजह से पांच दिन से यात्रा रूकी हुई है। बहरहाल, शनिवार का हादसा रियासी इलाक़े में हुआ। वहां और भी लोगों के फंसे होने की ख़बर है। उधर रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता...

  • हिमाचल में भूस्खलन, कई लोगों की मौत

    शिमला। उत्तर भारत के तीन पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में  और इनके अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही मची है। जम्मू कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में कई लोगों के मरने की खबर है। हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की भूस्खलन में मौत हो गई है। मरने वालों में तीन लोग पंजाब, एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश और पांच लोग चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। इससे पहले जम्मू कश्मीर...

  • दक्षिण कोरिया: भारी बारिश से भूस्खलन, पांच की मौत

    दक्षिण कोरिया में चार दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस बारिश के चलते करीब पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। 7,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने देश में और अधिक बारिश की चेतावनी दी है।  इससे पहले, दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सानचियोंग काउंटी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। काउंटी के एक गांव में दो घर ढह गए। अधिकारी भूस्खलन में लापता हुए दो अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।...

  • पूर्वोत्तर में भूस्खलन से 49 मौत

    नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून ठहर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर रूका है। लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश और उसकी वजह से भूस्खलन जारी है। देश में इस साल मानसून सात दिन पहले 24 मई को आ गया था। उसके दो दिन बाद से पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है और अब तक वहां 49 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोग बाढ़ और भूस्खलन से विस्थापित हुए हैं। असम में बुधवार को बाढ़ में दो और लोगों की मौत हो गई। राज्य में ​​​​​अब...

  • चंपावत में भारी बारिश के बाद भूस्खलन

    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में बुधवार देर रात से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण गुरुवार सुबह भूस्खलन (Landslide) हुआ। इसका असर टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर पड़ा। भूस्खलन के बाद पहाड़ी से मलबा गिरकर नेशनल हाईवे पर आ गया, जिसके चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। यही नहीं, हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें भी लग गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी (Harishchand Tiwari) ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे संतोला के पास टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। बुधवार देर रात से अभी तक क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।...

  • श्रीवैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग पर भीषण हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत

    landslide at mata vaishno devi: जम्मू-कश्मीर में श्रीवैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है. श्रीवैष्‍णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है. लैंडस्लाइड में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल बताए जा रहे है.रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सूत्रों के अनुसार, यह लैंडस्लाइड वैष्णो देवी हिमकोटी पर्वत पर पंछी हेलीपैड के पास हुआ. हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के कुछ सेकंड्स बाद ही लैंडस्लाइड हुआ, जिसके कारण हेलिकॉप्टर सेवा को बंद कर दिया गया है. घटना का एक वाडियो सामने आया है जिसमें लैंडस्लाइड के बाद पैदल मार्ग पर...

  • Weather Alert: देशभर में बारिश ने मचाया त्राहिमाम,24 राज्यों में बारिश से तबाही का अलर्ट

    Weather Alert: देशभर में बारिश ने कोहराम मचा रखा है. मैदानों से लेकर पहाड़ों तक हर तरफ बारिश का ही कहर है. कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए है. पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश सो बादल फटने और भूस्खल की घटनाएं हो रही है.(Weather Alert) मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों पर लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं रूक नहीं रहीं है. हिमाचल के मंडी में शुक्रवार को पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में एक युवक की मौत हो गई. दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 128 सड़कों पर यातायात की आवाजाही ठप रही. वहीं, पंजाब...

  • वायनाड की त्रासदी

    पर्यावरण विशेषज्ञ दशकों से चेतावनी दे रहे हैं कि उस क्षेत्र में मानवीय गतिविधियों- खासकर निर्माण कार्यों से प्राकृतिक संतुलन पर खराब असर पड़ा है। वैसे पश्चिमी घाट अकेला इलाका नहीं है, जो अनियोजित और अनियंत्रित निर्माण से खतरे में पड़ा है। केरल के वायनाड ज़िले में भूस्खलन से तकरीबन सवा सौ लोगों की जान चली गई। जख्मी और लापता लोगों पर ध्यान दें, तो हताहत व्यक्तियों की संख्या तीन सौ के करीब पहुंचती है। सोमवार और मंगलवार की रात हुए भूस्खलनों से वायनाड के चूरालमाला, मुंडाक्कई जैसे इलाकों में भारी तबाही मची। वायनाड इलाके में भूस्खलन पहले भी होते...

  • Kerala: वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, 60 की मौत, मलबे से 100 से ज्यादा निकाले गए

    वायनाड। केरल के वायनाड ज़िले में भारी बारिश के कारण हुए भयानक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। मंगलवार सुबह मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (Landslide) हुआ, जिसमें मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और भारी बारिश (Heavy Rains) के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने प्रभावित इलाकों में दमकल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को तैनात किया है। एक अन्य NDRF टीम वायनाड के रास्ते में...

  • पिथौरागढ़ में भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम

    पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश (Rain) के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बीच कई जगहों पर भूस्खलन (Landslide) की खबरें भी सामने आई हैं। कई सड़कों पर मलबा आने से उनका संपर्क टूट गया है। पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। यहां गंगोलीहाट घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर नाली के पास भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन की वजह से मलबा आने से रोड बंद हो गया। रोड पर सैकड़ों वाहन फंसने से लंबा जाम लग गया है। वहीं सड़क से मलबा हटाने...

  • केदारनाथ में भूस्खलन

    नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी मानसून पूरे देश में छा गया है। कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ के हालात बन गए हैं। इस बीच रविवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास भूसखलन हुआ। मंदिर के पीछे पहाड़ी पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब एक दर्जन गाड़ियां बह गई थीं। मानसून की बारिश के बीच बिहार के बाद झारखंड में एक पुल...

  • नेपाल भूस्खलन में सात लोगों की जान गई

    काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में शनिवार को भूस्खलन ( Landslide) में सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुलमी जिले के मलिका ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में भूस्खलन में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत (fDeath) हो गई। नगरपालिका के चेयरमैन देवी राम आर्यल ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि भारी बारिश के कारण इलाके में जानलेवा भूस्खलन हुआ है। पांचों मृतकों के शव बरामद कर लिए गये हैं। स्यांगजा जिले के फेदीखोला ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में भूस्खलन में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।...

  • अफगानिस्तान में भूस्खलन से सात लोगों की मौत

    काबूल। पूर्वी अफगानिस्तान (Afghanistan) के पक्तिया प्रांत के एक गांव में भूस्खलन (Landslide) से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी बख्तार ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रांत के जनिखैल जिले के जकोरगोर गांव में रविवार रात आई प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) में एक घर बह गया। अफगानिस्तान के सुदूर इलाकों में आज भी ज्यादातर लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं। इस कारण भारी बारिश (Heavy Rain), हिमपात और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय उन्हें नुकसान की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें: पटना में अपराध इकाई के कार्यालय पहुंची...

  • Papua New Guinea के लिए 1 मिलियन डॉलर की तत्काल वित्तीय सहायता

    भारत ने मंगलवार को Papua New Guinea में हुए भीषण भूस्खलन से प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए 1 मिलियन डॉलर की तत्काल वित्तीय सहायता की घोषणा की। और 24 मई को द्वीप राष्ट्र के एंगा प्रांत में भीषण भूस्खलन हुआ। जिसमें सैकड़ों लोग दब गए और भारी तबाही हुई। उस देश की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग मारे गए। और विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की और मुश्किल समय में प्रशांत द्वीप देश को हर संभव सहायता देने के लिए भारत की...

  • इंडोनेशिया के सुलावेसी में भूस्खलन से 14 ग्रामीणों की मौत

    जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन (Landslide) से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा जिले में चार घर भूस्खलन में दब गए। Indonesia Landslide शनिवार की आधी रात से लगातार हुई भारी बारिश (Heavy Rain) ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। मुहारी ने कहा कि बचावकर्मी अभी भी पहाड़ी दक्षिण मकाले गांव में एक लापता ग्रामीण की तलाश कर रहे...

  • उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, ट्रैफिक बंद

    उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway) स्थित झाला के पास पहाड़ी का एक बड़ा टुकड़ा अचानक सड़क पर आ गया। इसके चलते गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। भूस्खलन के दौरान कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। Gangotri Highway Landslide सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने बीआरओ (BRO) की टीम को मौके पर भेजा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि हाईवे को खुलवाने के लिए बीआरओ की टीम पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम कर रही है। जल्द ही हाईवे को ट्रैफिक के लिए खोल...

  • बंगाल के रानीगंज में खुली खदान में जमीन धंसने से तीन की मौत

    West Bengal Landslide :- पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज कोयला क्षेत्र में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की एक खुली कोयला खदान में जमीन धंसने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना रानीगंज में ईसीएल की नारायणकुरी खदान में हुई। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त (केंद्रीय) एस.एस.कुलदीप के अनुसार, खदान के नीचे से तीन शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा, "शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। आसनसोल (दक्षिण) से स्थानीय भाजपा विधायक और फैशन...

  • जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग भूस्खलन ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत

    Jammu Landslide :- रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन के कारण एक ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना बनिहाल शहर के पास राजमार्ग के शेरबीबी खंड पर हुई। शवों को निकालने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। (आईएएनएस)

और लोड करें