Lok Sabha

  • ‘कांग्रेस ने परिसीमन से देश की जनता को वंचित रखा’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और 'परिसीमन' पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई सारे सदस्यों ने अनेक प्रकार की आशंकाएं व्यक्त कीं कि परिसीमन अभी क्यों लाया जाए? तो मैं बता दूं कि जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया है, उसमें जिक्र है कि 2026 के बाद होने वाली जनगणना के बाद जो परिसीमन होगा, उसमें महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ये कहते हैं कि बिल लाते समय इसका जिक्र क्यों किया गया? यह हमने नहीं किया। 1971 में इंदिरा गांधी...

  • लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक 2026

    लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से लाए गए इस अहम विधेयक को सदन में मत विभाजन के बाद स्वीकृति दी गई।  विपक्ष की मांग पर वोटिंग की औपचारिक प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके बाद मत विभाजन कराया गया। इस दौरान 251 सांसदों ने विधेयक के समर्थन में वोट दिया जबकि 185 सांसदों ने इसका विरोध किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि आंकड़े परिवर्तन के अधीन हो सकते हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल...

  • लोकसभा में 1 अप्रैल को पेश होगा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक

    आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पेश करने जा रही है। इस विधेयक के जरिए अमरावती को आधिकारिक तौर पर राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में मान्यता दी जाएगी।   यह फैसला तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की उस नीति को कानूनी रूप देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिस पर वह लंबे समय से काम कर रही थी। इससे पहले 28 मार्च को आंध्र प्रदेश विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसने...

  • लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी

    लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी से समाधान करना है।   इस विधेयक में कंपनी के डिफॉल्ट साबित हो जाने के बाद दिवालियापन के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए 14 दिनों की अनिवार्य समय सीमा निर्धारित की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक में 12 संशोधन प्रस्तावित किए हैं ताकि समाधान तंत्र को और मजबूत किया जा सके। सीतारमण ने कहा कि आईबीसी समाधान में देरी का...

  • संसद में जताई गई चिंताओं के आगे क्या?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग और उसके असर को लेकर संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। उन्होंने जंग को लेकर चिंता जताई और कहा कि जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे होंगे। प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों में मोटे तौर पर एक ही लाइन पर अपनी बात रखी। लेकिन राज्यसभा में उन्होंने कुछ अलग जुमले बोले। जैसे ‘गंभीर नतीजे’ वाला जुमला उन्होंने राज्यसभा में बोला। इसके अलावा उनके दो जुमले और बहुत अहम हैं, जिन पर ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा, ‘आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है’। उनका...

  • एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा

    लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार सुबर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद वेल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने एलपीजी संकट को लेकर चर्चा की मांग उठाई। इसके साथ ही, 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते...

  • लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव पेश

    लोकसभा में मंगलवार को उस समय जोरदार बहस छिड़ गई जब कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव के पेश होते ही सदन में प्रक्रिया और नियमों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली और आखिरकार सदन ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दे दी। इस मुद्दे पर 10 घंटे की बहस तय की गई।  कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान 'पक्षपातपूर्ण...

  • लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर अभद्रता की गई और भला-बुरा कहा गया : किरेन रिजिजू

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार किया। किरेन रिजिजू ने बताया कि जब यह घटना हुई, वह भी मौके पर मौजूद थे।  उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन के अंदर स्पीकर के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करता है और फिर उन पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाता है। केंद्रीय मंत्री ने पार्लियामेंट के नियमों को बार-बार तोड़ने के लिए विपक्ष की भी आलोचना की और उन्हें स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पेश करते समय...

  • हम अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं : लोकसभा में बोले राहुल गांधी

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर सवाल उठाए और कहा कि भारत स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया की ओर बढ़ रहा है।  लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा मैं इकोनॉमिक सर्वे देख रहा था। मुझे दो खास बातें मिलीं। पहली, हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां जियोपॉलिटिकल लड़ाई तेज हो रही है। चीन, रूस और दूसरी ताकतें अमेरिका के दबदबे को चुनौती दे रही हैं। दूसरी, हम एनर्जी और फाइनेंशियल हथियारों की दुनिया में रह रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हम स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता...

  • लोकसभा में ‘देश बिक गया’ के आरोप पर राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने दिया जवाब

    लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय बजट 2026 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है और देश का विदेशी ताकतों के सामने 'समर्पण' कर दिया है। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार विरोध हुआ।  राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करते समय भारत के हितों को शर्मनाक तरीके से गिरवी रख दिया। उन्होंने इसे 'नॉनसेंस' कदम बताते...

  • लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू

    नई दिल्ली। बजट सत्र में लोकसभा में दो फरवरी से चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हुआ। विपक्षी पार्टियों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया लेकिन साथ ही मंगलवार को भोजन अवकाश के बाद दो बजे से बजट पर चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस के शशि थरूर ने चर्चा की शुरुआत की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। बताया गया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को बजट पर बोलेंगे। मंगलवार को चर्चा की शुरुआत करते हुए शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर...

  • ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने लोकसभा सचिवालय को भेजा नोटिस

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा सचिवालय को नोटिस दे दिया है। कांग्रेस सांसदों का आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष अपने पद पर सही से काम नहीं कर रहे हैं।  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा पार्टी ने जो भी फैसला लिया है। जाहिर है, सदस्य के तौर पर मैं पार्टी का सपोर्ट करता हूं। बजट सत्र पर शशि थरूर ने अपनी चिंता जताई। थरूर ने कहा, "यह ठीक नहीं है। दोनों पक्षों को सहयोग...

  • लोकसभा में मोदी का भाषण नहीं हुआ

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर तीन दिन की चर्चा के बाद बुधवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का जवाब देने वाले थे। लेकिन उनका भाषण नहीं हो सका। विपक्षी पार्टियों के हंगामे की वजह से प्रधानमंत्री का भाषण टालना पड़ा। शाम पांच बजे से पहले विपक्ष की महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंच कर उसे घेर लिया था। संभवतः पहली बार ऐसा हुआ है कि विपक्ष के हंगामे के कारण पीएम का भाषण टला। इससे पहले दो दिन तक सत्तापक्ष के हंगामे की वजह से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण नहीं हो पाया...

  • मणिपुर जीएसटी बिल लोकसभा से पास

    नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन भले एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा होता रहा और दोनों सदनों में व्यवस्था नहीं बहाल हो सकी। लेकिन इसी बीच सरकार ने मणिपुर जीएसटी बिल पास कराया। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो अन्य बिल संसद में पेश किए। सदस्यों के हंगामे के बीच ही लोकसभा में मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 पास हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में इसे पेश किया था। इसके अलावा सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 41,455 करोड़ रुपए के अतिरिक्त खर्च के लिए लोकसभा से मंजूरी...

  • सही दिशा में कदम

    बेशक, स्वस्थ स्थिति यह होगी कि ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में रोजगार-शुदा लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए। लेकिन उसे पूर्व शर्त बना कर इस कारोबार से करोड़ों की बदहाली बढ़ाते जाना किसी स्वस्थ समाज को मंजूर नहीं हो सकता। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा संगठित जुआ बना हुआ है। इसलिए इसे प्रतिबंधित करने के लिए लाए गए विधेयक को देर से, लेकिन सही दिशा में उठाया गया कदम माना जाएगा। यह भी स्वागतयोग्य है कि इसके दायरे में उन ऑनलाइन गेम्स को नहीं रखा गया है, जिसमें पैसे का लेन-देन नहीं होता। बहरहाल, इस इंडस्ट्री से बहुत...

  • राहुल ने लगाया लोकसभा में वोट चोरी का आरोप

    मुंगेर। एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को फिर से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई। यात्रा के पांचवें दिन गुरुवार को राहुल गांधी ने मुंगेर की सभा में आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट की चोरी हुई थी। उन्होंने कहा कि उनको लग रहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में हेराफेरी की गई। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे। मुंगेर में बारिश के बीच राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, ‘कुछ सालों से चुनाव हो रहे हैं। पब्लिक का मूड एक...

  • संसद में गतिरोध जारी

    नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में बुधवार को भी गतिरोध जारी रहा। विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य मुद्दों पर हंगामा किया। विपक्ष की मांग थी कि एसआईआर, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता दावे पर चर्चा हो। इसी दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025 पेश किए। यह तीसरा दिन था जब प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो-दो बार स्थगित हुई। दोपहर दो बजे के बाद दिनभर...

  • मानसून सत्र के लिए विपक्ष की आक्रामक तैयारी

    संसद का मानसून सत्र बहुत हंगामे वाला होगा। विपक्षी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक मंगलवार, 15 जुलाई को होने वाली है। संसदीय बोर्ड की प्रमुख सोनिया गांधी ने यह बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इसमें संसद के मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति पर विचार होगा और साथ ही सहयोगी पार्टियों और भाजपा विरोधी अन्य पार्टियों के साथ फ्लोर कोऑर्डिनेशन को लेकर भी चर्चा होगी। इसके बाद बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से ‘इंडिया’ ब्लॉक की सभी पार्टियों की बैठक बुलाई जाएगी। आमतौर पर ऐसी बैठक...

  • गरमी बनाए रखना है!

    फिलहाल किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना कठिन है कि नए वक्फ़ बोर्ड कानून से सचमुच क्या जमीनी फर्क पड़ेगा। मगर इस पहल के जरिए भाजपा ने अपने दो मकसद कानून पर अमल के पहले ही हासिल कर लिए हैं। लोकसभा में संख्या बल को देखते हुए वक्फ़ बोर्ड संशोधन बिल के पारित होने को लेकर पहले भी कोई शक नहीं था। 288-232 के बहुमत से इसे मंजूरी मिली, तो यह सदन में पक्ष- विपक्ष की ताकत के अनुरूप ही है। बहस के दौरान विपक्ष ने बिल को संविधान को कमजोर करने, अल्पसंख्यक समुदायों को बदनाम करने, भारतीय समाज में बंटवारा...

  • इमीग्रेशन बिल लोकसभा से पास

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विदेशी घुसपैठ को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार अब भारत में आने वाले हर विदेशी की जानकारी रखेगी। विदेशियों की सारी जानकारी रखने और उनकी आवाजाही पर नजर रखने के लिए सरकार की ओर से पेश इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 गुरुवार को लोकसभा से पास हो गया। बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ रोकने की प्रतिबद्धता दोहराई। अमित शाह ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की घुसपैठ...

और लोड करें