कब तक रहेंगे ज्ञानेश, लोकसभा चुनाव कौन कराएगा?
यह लाख टके का सवाल है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कब तक अपने पद पर बने रहेंगे? वे पिछले साल जनवरी में मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए थे और किसी बाहरी कारण से नहीं हटे या हटाए गए तो जनवरी 2029 तक पद पर रहेंगे। यानी लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले वे रिटायर हो जाएंगे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग में नियुक्ति के नियमों के मुताबिक आय़ुक्त नियुक्ति की तारीख से छह साल तक या 65 साल की उम्र तक पद पर रह सकते हैं। इनमें जो पहले पूरा होगा उस दिन रिटायर होना होगा। ज्ञानेश कुमार...