राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कांग्रेस ने शर्मिला को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन और राज्य की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को कडप्पा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों को 11वीं सूची जारी की, जिसमें चार राज्यों के 17 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस अब तक 231 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी की है। आंध्र प्रदेश की सूची में 114 प्रत्याशियों के नाम हैं और ओडिशा के 49 उम्मीदवारों की घोषणा हुई है।

कांग्रेस ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 17 उम्मीदवारों की घोषणा की। आंध्र प्रदेश के पांच, ओडिशा के आठ, बिहार के तीन और पश्चिम बंगाल के एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ। बिहार की पहली सूची मंगलवार को आई, जिसमें तीन नाम हैं। इसमें दो मुस्लिम नेताओं को टिकट मिला है। मोहम्मद जावेद किशनगंज से चुनाव लडेंगे। उनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को कटिहार सीट से टिकट मिली है। भागलपुर सीट के मौजूदा विधायक अजीत शर्मा को भागलपुर सीट से टिकट मिली है।

आंध्र प्रदेश में इस बार त्रिकोणात्मक मुकाबला है। एक तरफ राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी है, जिसका मुकाबला टीडीपी और भाजपा गठबंधन के साथ है तो वाईएस शर्मिला की अध्यक्षता में कांग्रेस भी इस बार जोर लगा कर लड़ रही है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने शर्मिला को कडप्पा से टिकट दिया है। कडप्पा वाईएसआर कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस बार वाईएसआर कांग्रेस ने कड़प्पा से वाईएस अविनाश रेड्डी को टिकट दिया है, जो 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *