Madhuri Dixit

  • समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित

    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेटफ्लिक्स पर अपनी हालिया रिलीज ड्रामा क्राइम कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' को लेकर उत्साहित हैं। प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री ने समाज में महिलाओं और पुरुषों के प्रति अलग-अलग नजरिए की बात करते हुए पितृसत्तात्मक सोच पर सवाल उठाया है। माधुरी ने कहा कि प्यार और रिश्तों के मामलों में समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है। माधुरी दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह एक पितृसत्तात्मक समाज है। शुरू से ही ऐसा होता आया है। अगर कोई पुरुष गर्लफ्रेंड बनाता है तो उसे ‘कैसानोवा’ या रोमियो कहा जाता है। लेकिन अगर कोई महिला वैसा ही करती...

  • माधुरी दीक्षित ने ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें शेयर की

    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, "मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा...

  • ‘शेकी-शेकी’ पर गुलाबी साड़ी पहन झूम के नाचीं माधुरी दीक्षित

    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अब भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने का मौका नहीं जाने देतीं। गुरुवार को एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर उन्होंने शेकी-शेकी अंदाज से सबको चौंका दिया है। हिंदी सिने जगत की डांसिंग क्वीन ने अपने बिंदास हाव-भाव से सबको हक्का-बक्का कर दिया है। उन्होंने खुद ही माना है कि रुकना नामुमकिन है! अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग मराठी सॉन्ग 'शेकी-शेकी' पर डांस करती रील पोस्ट की। माधुरी ने 'बेबी पिंक' रंग की साड़ी पहनी हुई है और गाने के बोल के साथ पूरा न्याय कर रही हैं, यानी पूरे...

  • माधुरी दीक्षित ने श्री राम नेने को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    Madhuri Dixit : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पोस्ट में उन्होंने श्रीराम नेने को ऐसा व्यक्ति बताया, जिसने उनका दिल चुराया है और वापस नहीं किया। 'देवदास' फेम माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो मोंटाज पोस्ट किया, जिसमें वह श्रीराम के साथ नजर आईं। क्लिप में कपल की छुट्टियों, पार्टियों और गेट-टुगेदर की रोमांटिक और कैंडिड तस्वीरें हैं। कैप्शन में माधुरी ने लिखा, "उस आदमी को जन्मदिन मुबारक हो, जिसने मेरा दिल चुरा लिया और अभी भी उसे...

  • हॉरर फिल्मों की दीवानी हैं माधुरी दीक्षित

    मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया' सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। इस बीच अभिनेत्री ने फिल्म में अपने रोल को लेकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह हॉरर फिल्मों की दीवानी हैं। माधुरी दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि "भूल भुलैया 3" के साथ डरावनी भूमिका में वह दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। माधुरी ने कहा "उन्हें यह बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि वह पहले की तुलना में कुछ अलग कर रही हैं।" उन्होंने कहा "यह बहुत अच्छा...

  • माधुरी दीक्षित ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘पाणी’ के लिए दी शुभकामनाएं

    मुंबई। हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने अपनी फिल्म 'पाणी' की तारीफ करने के लिए माधुरी दीक्षित को धन्यवाद दिया। इंस्टाग्राम पोस्ट में माधुरी ने फिल्‍म की पूरी टीम की रचनात्मकता और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह किया। पानी की कमी के गंभीर वैश्विक मुद्दे पर बात करती हुई मराठी फिल्म 'पाणी' को प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'दोस्ताना' की अभिनेत्री ने माधुरी की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा धन्यवाद माधुरी दीक्षित नेने। फिल्म की प्रशंसा करते हुए, 'दिल तो...

और लोड करें