राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘कौन होणार करोड़पति’ में होस्ट की भूमिका में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर माधुरी दीक्षित जल्द ही क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में होस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। शो के साथ जुड़ने को लेकर माधुरी का कहना है कि उन्हें इस मंच पर लोगों की कहानियों, सपनों और जज्बातों से जुड़ने का अवसर सबसे ज्यादा उत्साहित करता है।

माधुरी दीक्षित को ‘कौन होणार करोड़पति’ की मेजबानी करते देखने को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ शो को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।

माधुरी ने कहा, “जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित किया, वह थी लोगों की कहानियों और उनके सपनों के जरिए उनसे जुड़ने की इच्छा। ‘कौन होणार करोड़पति’ सिर्फ सवालों के जवाब देने और पैसे जीतने का मंच नहीं है, बल्कि यह अपने सपनों पर भरोसा करने, आत्मविश्वास रखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत की बात करता है।”

दशकों तक अभिनेत्री, डांसर और परफॉर्मर के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली माधुरी के लिए इस शो की मेजबानी एक अलग अनुभव है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ‘कौन होणार करोड़पति’ के साथ दर्शक मेरा एक ज्यादा सहज और स्पॉन्टेनियस अंदाज देख पाएंगे। एक अभिनेत्री के तौर पर आप एक किरदार में ढलते हैं, लेकिन यहां मैं खुद जैसी हूं वैसी ही रह सकती हूं।

Also Read : प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की ‘महाकाली’ की तारीफ

उन्होंने कहा कि शो में कंटेस्टेंट्स की बातें सुनना, उनकी कहानियां जानना और उनसे जुड़ना उन्हें पसंद आएगा। उनके मुताबिक, हर कंटेस्टेंट के साथ जुड़े सपने, जज्बात, हंसी और अचानक आने वाले सरप्राइज शो को खास बनाते हैं।

माधुरी ने कहा कि उन्हें लोगों से बातचीत करना पसंद है और वह कंटेस्टेंट्स तथा दर्शकों के साथ इन खास पलों को साझा करने के लिए उत्साहित हैं।

माधुरी दीक्षित की मेजबानी में ‘कौन होणार करोड़पति’ जल्द ही सोनी मराठी और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। शो में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन सोनी लिव ऐप या व्हाट्सप्प नंबर 91 85919 75331 के जरिए शुरू हो चुके हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें