एडी सिंह जीते तो महागठबंधन की सरकार!
वैसे तो तीन राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है और सभी चुनाव दिलचस्प हैं लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी वाला और राजनीतिक रूप से अहम चुनाव बिहार का है। ओडिशा में निर्दलीय दिलीप रे की जीत हार से किसी को खास फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार की सेहत पर तो निश्चित रूप से कोई असर नहीं होना है। हरियाणा में निर्दलीय सतीश नंदल की जीत हार का असर भी राज्य की राजनीति पर ज्यादा नहीं होगा। हां, कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की राजनीति जरूर प्रभावित होगी। लेकिन अगर बिहार में राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव जीत...