Manoj Tiwari

  • यह भारत का बजट है, पीएम मोदी ने अपना वादा निभाया: मनोज तिवारी

    नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनोज तिवारी ने इसे भारत का बजट करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। मनोज तिवारी ने कहा बजट में देश के युवाओं, देश के किसान के लिए बहुत कुछ है, छात्रों के लिए भी पहली बार शिक्षा लोन 10 लाख रुपये कर दिया गया है। मुद्रा लोन भी 10 लाख से 20 लाख रुपये कर दिया गया है। तीन करोड़ गरीबों के लिए नया घर है, प्रधानमंत्री...

  • कन्हैया को मिली है मुश्किल सीट

    राजधानी दिल्ली में अभी तक मुकाबला बहुत दिलचस्प नहीं दिख रहा था क्योंकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की हवा नहीं बन रही थी। ऐसा लग रहा था कि भाजपा अपना गढ़ बचा लेगी और सभी सीटें जीतने की हैट्रिक लगाएगी। लेकिन कांग्रेस के तीन उम्मीदवार आते ही माहौल बदल गया है। कांग्रेस ने गठबंधन की ओर से कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। अगर पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो उस हिसाब से यह गठबंधन की सबसे मुश्किल सीट है। पिछली बार इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर शीला दीक्षित चुनाव लड़ी...

  • मनोज तिवारी क्या बिहार जाकर लड़ेंगे

    लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं एक बार फिर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि उत्तरी दिल्ली के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बिहार जाकर चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव के समय भी इसकी चर्चा हुई थी लेकिन अंत में तिवारी दिल्ली से लड़े। वे लगातार दूसरी बार जीत कर सांसद बने हैं। वे बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं और पहले समाजवादी पार्टी की टिकट पर गोरखपुर लोकसभा सीट से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी चुनाव लड़े थे। उसके बाद ही वे भाजपा में शामिल हुए। पिछले दिनों वे बिहार...

  • दिल्ली में अध्यादेश पर घमासनः गुंडागर्दी पर उतर आए केजरीवाल

    नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को जरूरी बताते हुए कहा है कि दिल्ली की गरिमा और जनता के हितों की रक्षा के लिए यह अध्यादेश लाना जरूरी था। भाजपा (BJP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के तमाम आरोपों का जवाब देते हुए यह बताया कि इस तरह का अध्यादेश लाना क्यों जरूरी हो गया था ? भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा...

  • मनोज तिवारी का आप नेता पर तंजः प्रदर्शन की बजाय कोर्ट में बेगुनाही साबित करें

    नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा है कि जिसके ऊपर इस तरह के भ्रष्टाचार और लूट के आरोप लगते हैं वो प्रदर्शन नहीं करते, बल्कि कोर्ट में अपनी बेगुनाही साबित करते हैं। उन्होंने आप नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बार-बार यह कहा जा रहा है कि शिक्षा मंत्री को पकड़ लिया, क्या शराब मंत्री कहने में शर्म आ रही है? सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind...