मथुरा बनी छावनी, लगाई गई धारा 144, कई लोग नजरबंद, एक कार्यकर्ता गिरफ्तार
मथुरा | Babri Masjid Vidhvans: साल 1992 में 6 दिसंबर को अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस की आज 30वीं बरसी पर है। जिसके चलते अयोध्या समेत मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर रखा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है और जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं। हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज के दिन शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किये जाने के बाद पुलिस प्रशासन यहां बड़ी...