मध्य वर्ग भी लाभार्थी बनने की ओर
भाजपा चाहती है कि देश के ऐसे लोग, जिनको प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ मिला है वे उनके जन्मदिन पर दीया जलाएं। भाजपा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चला रही है, जिसमें ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से एक कार्यक्रम है। गौरतलब है कि दिवाली में इस तरह व्यापक रूप से दीया जलाया जाता है, जिसका अर्थ खुशी मनाना और समृद्धि दिखाना या समृद्धि की आकांक्षा प्रकट करना होता है। लेकिन जिन लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है या शौचालय बनाने का पैसा मिल रहा है या महिला और किसान सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है उनके...