सहयोगियों, नए सहयोगियों को उम्मीद
जब से केंद्र सरकार में फेरबदल की चर्चा चल रही है तब से सहयोगी दलों, नए सहयोगी दलों और संभावित सहयोगी दलों की भी उम्मीदें जगी हैं। उनको लग रहा है कि उनकी पार्टी को भी नरेंद्र मोदी की सरकार में जगह मिल सकती है। वैसे सहयोगियों के लिए फॉर्मूला तय है लेकिन बिहार की सहयोगी जनता दल यू को फिर भी उम्मीद इसलिए है क्योंकि पहले उसके पास राज्यसभा के उप सभापति का पद था। जदयू ने हरिवंश को तीसरी बार राज्यसभा नहीं भेजा तो केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति कोटे से मनोनीत कराया और उप सभापति बनाया। सो,...