Nagaland

  • मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल में आफस्पा बढ़ा

    नई दिल्ली। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद भी शांति बहाली नहीं होने के बाद केंद्र सरकार ने वहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून यानी आफस्पा बढ़ाने का फैसला किया है। मणिपुर के साथ साथ केंद्र सरकार ने नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आफस्पा बढ़ाने का फैसला किया है। इसे छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मणिपुर में जारी हिंसा के कारण कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया। मणिपुर के 13 पुलिस...

  • पूर्वोत्तर की सुरक्षा में अभूतपूर्व सुधार, असम, मणिपुर व नागालैंड के कुछ क्षेत्रों से अफस्पा हटा

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम 1958 (अफस्पा AFSPA) को असम, मणिपुर और नागालैंड के कुछ क्षेत्रों से कम करने का फैसला लिया है। असम में अफस्पा को 8 जिलों तक सीमित किया गया है, जबकि मणिपुर में 4 थाना क्षेत्रों से अफस्पा हटाया गया है। वहीं नागालैंड में 3 थाना क्षेत्रों से इसे कम किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इसे ऐतिहासिक बताया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक केंद्र सरकार के लगातार प्रयासों से पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा स्थिति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और भारत सरकार...

  • नगालैंड से सारी दुनिया सीखे

    नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में भाजपा का डंका बज गया, यह देश ने जमकर देखा लेकिन वहां जो असली विलक्षण घटना हुई है, उसकी तरफ लोगों का ध्यान बहुत कम गया है। वह विलक्षण घटना यह है कि जिन पार्टियों ने चुनाव में एक-दूसरे का डटकर विरोध किया, उन्होंने भी मिलजुल कर अब नई सरकार बनाई है। इतना ही नहीं, वे छोटी-मोटी पार्टियां, जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा आदि का विरोध करती रही हैं, उन्होंने भी नगालैंड में ऐसी सरकार बनाई है, जैसी दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में भी नहीं है। नगालैंड की ताजा सरकार ‘नेशनलिस्टिक डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव...

  • नगालैंड फिर बिना विपक्ष के होगा!

    विधानसभा चुनाव से पहले नगालैंड बिना विपक्ष के था। राज्य की सभी पार्टियां सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ थीं। वे भले सरकार में शामिल नहीं थीं लेकिन उनका समर्थन सरकार को था। चुनाव के बाद ऐसा लग रहा था कि राज्य में विपक्ष रहेगा और हो सकता है कि मजबूत विपक्ष रहे। लेकिन चुनाव नतीजों के एक हफ्ते के भीतर ही साफ हो गया है कि इस बार भी नगालैंड बिना विपक्ष के होगा। 60 सदस्यों की विधानसभा में विपक्ष का एक भी विधायक नहीं होगा। सभी 60 विधायक सरकार का साथ देंगे। सोचें, राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का विरोध करने...

  • नेफियू रियो ने 5वीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

    कोहिमा। एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन के नागालैंड (Nagaland) में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने के कुछ दिनों बाद, नेफियू रियो (Neiphiu Rio) ने मंगलवार को रिकॉर्ड पांचवें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 72 वर्षीय रियो के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीपीपी विधायक तदितुई रंगकौ जेलियांग (Taditui Rangkau Zeliang) और भाजपा नेता यानथुंगो पैटन (Yanthungo Patton) ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि नौ अन्य विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद ग्रहण किया। राज्यपाल ला गणेशन ने कोहिमा में एक समारोह में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और नौ अन्य कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जहां...

  • नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हेखानी जखालू इतिहास में दर्ज

    कोहिमा। नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनकर हेखानी जखालू ने बृहस्पतिवार को इतिहास रच दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने बताया कि दीमापुर-तीन सीट से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपीपी) की उम्मीदवार जखालू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (लोजपा-रामविलास) के अजेतो जिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराया। इस बार नगालैंड विधानसभा चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों- हेखानी जखालू, सलहूतु क्रुसे, हुकली सेमा और रोजी थॉम्पसन ने चुनाव लड़ा है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार एनडीपीपी की सलहूतु क्रूसे पश्चिमी अंगामी सीट से आगे...

  • मेघालय, नगालैंड में जम कर हुआ मतदान

    शिलांग/कोहिमा। पूर्वोत्तर के दो राज्यों, मेघालय और नगालैंड में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न हो गया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने तक दोनों राज्यों में लोगों ने जम कर वोट डाले थे। मेघालय में 75 फीसदी और नगालैंड में 83 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हालांकि शाम पांच बजे तक बड़ी संख्या में लोग कतार में थे इसलिए मतदान का प्रतिशत और बढ़ेगा। इससे पहले 16 फरवरी को त्रिपुरा में मतदान हुआ था, जहां 90 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। बहरहाल, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ...

  • नागालैंड चुनाव : हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 82 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज

    कोहिमा। नागालैंड (Nagaland) के 13.16 लाख मतदाताओं में से 82.42 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने सोमवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में मतदान किया। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। अधिकारियों ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 83.85 था और रिटर्निग अधिकारियों की रिपोर्ट के संकलन के बाद 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, पत्थरबाजी और मामूली झड़पों सहित हिंसा की कुछ रुकी हुई घटनाओं को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर राज्य में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा। अभी तक...

  • हरियाणा में पाप और नागालैंड में गाय भोजन की सामाग्री…!

    भोपाल। हाल ही में हरियाणा में राजस्थान के के दो मुस्लिम व्यापारियों जूनिड और नासिर की उनकी बोलेरो गाड़ी में जलाकर हत्या करने की घटना को तथाकथित गौ रक्षकों के दो गिरोहों ने की थी। इस घटना को लेकर हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज किया। बाद की जांच में इस लोंम्हर्शक घटना में मानेसर के एक नामजद अभियुक्त को लेकर उसके समाज के लोगों ने काफी हो हल्ला किया था यहां तक उन्होंने अभियुक्त के समर्थन में रैली भी निकाली! कहने का तात्पर्य यह है कि हरियाणा की खट्टर सरकार भारतीय जनता पार्टी...

  • मेघालय और नगालैंड में आज मतदान

    नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के दो राज्यों- मेघालय और नगालैंड में सोमवार को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सारी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, जिनके लिए शनिवार को प्रचार बंद हुआ। भाजपा, कांग्रेस, एनडीपीपी, एनपीपी, एनपीएफ, टीएमसी जैसी आधा दर्जन पार्टियों के नेताओं ने प्रचार में पूरा जोर लगाया। नगालैंड में भाजपा अपनी सहयोगी एनडीपीपी के साथ चुनाव लड़ रही है, जबकि मेघालय में वह अकेले सभी 60 सीटों पर लड़ रही है। भाजपा नगालैंड में 20 और मेघालय की 60...

  • कांग्रेस के नारे का मोदी ने दिया जवाब

    इंफाल/कोहिमा। नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने दोनों राज्यों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ नेता ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा लगा रहे हैं, जबकि देश कह रहा है कि ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में एक रैली में कांग्रेस नेताओं के इस नारे को लेकर तीखा हमला किया। गौरतलब...

  • नगा विद्रोहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    इटानगर। नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पांच दिन पहले म्यांमार की सीमा पर नगा विद्रोहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को नगा विद्रोहियों के एक बड़े कैंप पर छापा मारा। हालांकि इसमें कोई विद्रोही पकड़ा नहीं गया और न कोई मारा गया। परंतु पुलिस को इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला है। यह कैंप भारत-म्यांमार सीमा के किनारे चांगलांग जिले में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट, ईएनएनजी नाम के अलगाववादी ग्रुप का था। इस बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने दूसरे सुरक्षा बलों को शामिल नहीं किया। पुलिस...

  • भाजपा मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने बुधवार को मेघालय और मंगलवार को नगालैंड विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए पार्टी का घोषणापत्र (manifesto) जारी किया था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा मेघालय का सर्वांगीण विकास करेगी और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले शासन पर ध्यान केंद्रित करेगी। हमारे घोषणापत्र में राज्य के लिए हमारी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमारी...

  • नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए 225 उम्मीदवार मैदान में

    कोहिमा। नागालैंड (Nagaland) की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव (Election) के लिए कुल 225 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल (Nomination Filing) किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नामांकनपत्र (Nomination Letter) व अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 फरवरी है।  ये भी पढ़ें- http://शिवसेना (यूबीटी) ने की आदित्य ठाकरे के काफिले पर हमले की निंदा मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता नेफिउ रियो (Neiphiu Rio) ने...

  • फरवरी में तीन राज्यों में चुनाव

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके तहत त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। तीनों राज्यों में दो मार्च को मतगणनाहोगी।इसके साथ ही अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले इस साल नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के पहले दौर के राज्यों में मतदान की तारीखें सामने आ गईं। पूर्वोत्तर के ये तीनों चुनावी राज्य भले ही मतदाताओं की संख्या के लिहाज से छोटे हों लेकिन इनका राजनीतिक महत्व बहुत है। सत्ताधारी...

  • नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव

    नई दिल्ली। नगालैंड (Nagaland) में नई विधानसभा (assembly) के गठन के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती (counting) दो मार्च को होगी। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह घोषणा की। नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव (Rajeev Kumar) कुमार ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव से जुड़ी प्रमुख तिथियों की घोषणा की। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 13,09,651 है। कुमार ने बताया कि नगालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland assembly elections) के लिए अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी और नामांकन...

  • नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय विधानसभा चुनाव की घोषणा आज

    नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission) बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। आयोग ने इस उद्देश्य के लिए यहां अपराह्न ढाई बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। नगालैंड (Nagaland) विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है वहीं मेघालय (Meghalaya) और त्रिपुरा (Tripura) की विधानसभाओं का कार्यकाल 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। तीनों राज्यों की विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं। सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि बोर्ड परीक्षाओं और सुरक्षा...

  • मुख्यधारा और पूर्वोतर के छोटे प्रदेश

    फरवरी में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव हैं। इनकी राजनीति और नतीजों का मुद्दा महत्व का नहीं है। इसमें अहम और असल बात है कि पिछले पांच सालों में इन तीन प्रदेशों का भारत की मुख्यधारा में कैसा घुलना-मिलना हुआ? क्या इन प्रदेशों की राजनीति को अब वैसा ही मानें, जैसे उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश को घुलामिला समझते हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हेमंता बिस्वा सहित भाजपा-संघ परिवार की उत्तर पूर्व के लोगों में क्या वैसी पकड़ बन गई है, जैसे कभी कांग्रेस की हुआ करती थी? कांग्रेस को खत्म कर भाजपा ने लोगों के दिल-दिमाग...

  • पूर्वोत्तर के राज्यों से मिलेगा संकेत

    पूर्वोत्तर के तीन राज्यों- त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनावों का महत्व इसलिए है क्योंकि इससे10 राज्यों के चुनावों की शुरुआत है। इसके अलावा भी इनका महत्व है क्योंकि तीनों राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा है। हालांकि अब मेघालय में सत्तारूढ एनपीपी ने उसके साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है लेकिन लगभग पूरे पांच साल भाजपा सरकार का हिस्सा रही है। वह भी सिर्फ दो विधायकों के दम पर। त्रिपुरा में जरूर भाजपा 2018 का चुनाव जीती थी लेकिन बाकी राज्यों में उसने तिकड़म के दम पर सरकार में जगह बनाई। नगालैंड में तो उसने...

  • नगालैंड और मेघालय में भी मुश्किल

    ऐसा नहीं है कि पूर्वोत्तर के जिन राज्यों में अगले महीने चुनाव होना है उनमें सिर्फ त्रिपुरा में भाजपा के सामने मुश्किल है। बाकी दोनों राज्यों- नगालैंड और मेघालय में भी स्थिति उसके लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। मेघालय में तो पिछली बार भी वह सिर्फ तीन सीट जीत पाई थी लेकिन इसी आधार पर वह एनपीपी के गठबंधन वाली सरकार में शामिल रही। अब एनपीपी और भाजपा का गठबंधन समाप्त हो गया है और भाजपा को राज्य की सभी 60 सीटों पर अकेले लड़ना है। गठबंधन समाप्त होने के साथ ही सत्तारूढ़ एनपीपी के साथ पार्टी का विवाद भी...

और लोड करें