नाथवानी की जीत भी पक्की ही है!
रांची में इन दिनों यह सवाल मजाक के तौर पर पूछा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के महेश केवट जीत गए तो झारखंड में परिमल नाथवानी को कौन रोक लेगा? सवाल सही है। कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस के लोग ही बता रहे हैं कि उनके 16 विधायकों में से आधा दर्जन विधायकों को छोड़ दें तो बाकी का भरोसा नहीं है। उधर राजद के बारे में कहा जा रहा है कि पटना से उनको संदेश चला गया है और कहा गया है कि चार में से तीन लोग नाथवानी का समर्थन करें। ध्यान रहे पूरा...