राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

झारखंड में निर्दलीय नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

रांची। झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को चुनाव हुआ और अनुमान के मुताबिक ही संख्या होने के बावजूद जेएमएम और कांग्रेस का महागठबंधन एक सीट हार गया। एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैजनाथ राम ने जीती और दूसरी सीट भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के खाते में गई। कांग्रेस के प्रणव झा चुनाव हार गए। मिजोरम की एक सीट पर भी चुनाव हुआ था, जहां पर जेडपीएम प्रत्याशी के लल्टलुआंगकिमा जीते।

गौरतलब है कि झारखंड में सत्तारूढ़ महागठबंधन के पास 56 विधायक हैं और दोनों सीट जीतने के लिए इतने ही वोट की जरुरत थी। पहली सीट पर जेएमएम के बैजनाथ राम आसानी से चुनाव जीत गए। लेकिन दूसरी सीट पर परिमल नाथवानी ने कांग्रेस के प्रणव झा को हरा दिया। बताया जा रहा है कि जेएमएम और कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग नहीं की। लेकिन राजद और लेफ्ट के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे नाथवानी जीते।

इससे पहले आठ राज्यों की 21 सीटों पर दोवार्षिक और महाराष्ट्र व तमिलनाडु की एक एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इन सभी 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते। झारखंड की दो और मिजोरम एक सीट पर गुरुवार को मतदान हुआ। कुल मिला कर 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिनमें से 19 पर भाजपा और उसके गठबंधन एनडीए की जीत हुई है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 12 =