National Testing Agency

  • सीयूईटी यूजी 2026 : परीक्षा में देरी से बढ़ी छात्रों की परेशानी, एनटीए पर फिर उठे सवाल

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 की परीक्षा सुबह 9 बजे से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी, लेकिन एग्जाम के पहले दिन ही तकनीकी गड़बड़ी के कारण पहले सत्र की परीक्षा लगभग सवा दो घंटे की देरी से सुबह 11:23 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई।   परीक्षा में घंटों की देरी की वजह से छात्रों सहित उनके माता-पिता में एनटीए के खिलाफ नाराजगी देखी गई। बताया गया कि ऑनलाइन पेपर समय से अपलोड नहीं हो...

  • कितने परेशान होंगे परीक्षा देने वाले छात्र?

    प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले छात्रों की परेशानी कम नहीं हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के रूप में एक डेडिकेटेड बॉडी बनाई गई थी ताकि परीक्षा की व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन यह परेशानी का कारण बन गई है। इस समय एनटीए की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी की परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा में छात्रों को अनेक किस्म की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल की परीक्षा में सबसे पहले तो परीक्षा केंद्र को लेकर परेशानी हुई। पता नहीं किस कारण से एनटीए ने परीक्षा केंद्र बहुत...

  • हर परीक्षा में एनटीए की पोल खुल रही है

    भारत सरकार ने एक देश, एक परीक्षा एजेंसी की अपनी धुन में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए का गठन किया था। जब से इसका गठन हुआ है तब से लगभग हर परीक्षा में इस एजेंसी ने छोटी या बड़ी गलती की है। पिछले साल के मेडिकल दाखिले की परीक्षा की गड़बड़ी तो पूरे देश में हुई, जिसके लिए एजेंसी की बड़ी थू थू हुई। अदालतों से फटकार पड़ी और मजबूरी में सरकार को एक कमेटी बनानी पड़ी, जिसने एनटीए में सुधार के सुझाव दिए। इस सुझाव के आधार पर अब एनटीए को सिर्फ दाखिला परीक्षाएं करानी हैं और नौकरियों की...