NATO

  • दावोस में नाटो की बैठक!

    नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की बैठक के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहीं पर नाटो की बैठक बुलाने को कहा है। उन्होंने नाटो के प्रमुख मार्क रूट से फोन पर बात की है और ग्रीनलैंड का मुद्दा सुलझाने के लिए दावोस में नाटो की बैठक बुलाने की बात कही है। उन्होंने नाटो चीफ का एक प्राइवेट मैसेज भी सार्वजनिक कर दिया। इस बातचीत के बीच ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य गतिविधियां भी शुरू कर दी हैं। अमेरिका ने एक सैन्य विमान ग्रीनलैंड भेजा है और कहा है...

  • समय की लीला के डमरू ओह, समय!

    बेचारा हुंकारों, झांकियों के फोटो और रीलों के शोर में दबा और ठिठका तथा देश-दुनिया को एक साथ डांवाडोल करता हुआ। साल छब्बीस की जनवरी के पहले ही पखवाड़े में भारत और दुनिया ने बहुत कुछ देखा। मंदिरों में उमड़ा हिंदुओं का सैलाब तो प्रधानमंत्री डमरू, बछड़े से प्रजा को झूमाते, थिरकाते हुए। भारत की सौ साल पहले पहचान सांप-सपेरों के फोटो से थी। आज वह पहचान डमरू, बछड़े और आस्था में उमड़ती भीड़ की है। सो, नया जमाना है राजा के डमरू का, झांकियों और प्रजा के नाचने का। गाय है, गंगा है और फल-पुण्य प्राप्ति के लिए मंदिरों...

  • तो पाकिस्तान बना रहा इस्लामी नाटो?

    याद करें पांच महिने पहले दुनिया की शतरंज में भारत किस हैसियत में था वही पाकिस्तान क्या था? और अब वैश्विक शंतरज में दोनों देश कहा है? प्रधानमंत्री मोदी उन दिनों डोनाल्ड़ ट्रंप के गले लगते थे? वे खाड़ी देशों के शेखों से उनके राष्ट्रीय सम्मान की मालाएं पहने दिखते थे। तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर को कोई नहीं पूछता था। जबकि अब क्या है? आए दिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत को विलेन बताते है। वे पाकिस्तान को आगे बढ़ा रहे है। जनरल नीर को व्हाइट हाऊस में प्राईवेट लंच कराया। उधर...

  • नाटो की धमकी का जवाब

    नई दिल्ली। रूस के साथ व्यापार जारी रखने पर भारत के खिलाफ पाबंदी लगाने की नाटो की धमकी का भारत ने बड़े तीखे शब्दों में जवाब दिया है। भारत ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में दोहरे मापदंड अपनाना ठीक नहीं है। इससे एक दिन पहले नाटो के चीफ मार्क रूटे ने भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रूस के साथ व्यापार जारी रखेंगे तो सेकेंडरी पाबंदी लगेगी। यानी जो पाबंदी रूस पर है वही पाबंदियां इन देशों पर भी लगेंगी। इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में मीडिया की...

  • अब नाटो ने भारत को धमकाया

    नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर के देशों को टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे तो दूसरी ओर नाटो ने भारत और ब्रिक्स के दूसरे देशों को धमकी दी है। नाटो ने भारत के साथ चीन और ब्राजील को धमकाया है कि इनके ऊपर एक सौ फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है। नाटो महासचिव मार्क रूट ने बुधवार को कहा कि इन देशों को रूस के साथ कारोबार बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर चीन के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री या ब्राजील के राष्ट्रपति हैं, तो आपको यह समझना होगा कि रूस के साथ व्यापार...