NATO Summit

  • अकेले मुंह फुलाये जे़लेंस्की और…

    एक तस्वीर और एक हज़ार शब्दों के बराबर! हां, एक कोने में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जे़लेंस्की मुंह फुलाये अकेले खड़े और और उनके चारों तरफ बाकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एक दूसरे के साथ हंस बोल रहे हैं। क्या ऐसी तस्वीर उन मतभेदों और दरारों को नहीं दिखलाती जो विल्नुस में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद उभरीं है। दो दिन का नाटो शिखर सम्मेलन खत्म हो गया है। पर विदाई के वक्त में सब खुश नहीं थे। राष्ट्रपति जे़लेंस्की ने वापस जाते समय अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह “अभूतपूर्व और बेतुका” है कि यूक्रेन को जल्द से...

  • निर्णय कम, बातें ज्यादा

    अमेरिकी रणनीतिकार अक्सर कहते सुने जाते हैं कि रूस मौसम में बदलाव है, जबकि चीन जलवायु परिवर्तन है। यानी चीन अमेरिकी वर्चस्व के लिए वास्तविक चुनौती पेश कर रहा है। इसलिए चीन के आसपास घेरा डालना उनकी आज प्रमुख रणनीति है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिथुआनिया में हुए शिखर सम्मेलन में उग्र बातें तो खूब हुईं, लेकिन जिन दो फैसलों पर नजर थी, उन पर आखिर में ठोस फैसले को टाल दिया गया। निगाहें इस पर थीं कि क्या नाटो नेतृत्व जापान में अपना दफ्तर खोलने के एलान पर मुहर लगाता है और क्या यूक्रेन को नाटो की...

  • स्वीडन की सदस्यता और तुर्की का मोलभाव!

    नाटो शिखर सम्मेलन की शुरुआत खुशनुमा माहौल में हुई। चेहरे खिले हुए थे और गर्मजोशी से हाथ मिलाए जा रहे थे। ‘आल इज वेल’ और ‘हम सब एक हैं’ के संदेश देने का भरपूर प्रयास हो रहा था। अपने नजरिए में नाटकीय बदलाव लाते हुए तुर्की ने स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर अपना वीटो वापस ले लिया। इससे यह उम्मीद बंधी है कि एक साल से अधिक समय से खिंच रहा यह मसला अब खत्म हो जाएगा। मतलब यह कि तुर्की की जिद के कारण एक साल से देहरी पर खड़ा स्वीडन नाटो का 32वां सदस्य बनने जा...

  • नाटो सम्मेलन पर नज़र

    लिथुआनिया की राजधानी विल्नुस में नाटो के नेता इस पर विचार करेंगे कि यूक्रेन संबंधी रणनीति की धार कैसे तेज की जाए। वैसे नाटो शिखर बैठक के लिए विल्नुस के चयन का प्रतीकात्मक महत्त्व खुद जाहिर है। आज से शुरू हो रही दो दिन की नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) की शिखर बैठक पर सारी दुनिया की नजर है। आम धारणा बनी है कि यूक्रेन युद्ध में पश्चिमी रणनीति अब तक बेअसर रही है। अब लिथुआनिया की राजधानी विल्नुस में नाटो के नेता इस पर विचार करेंगे कि इस रणनीति की धार कैसे तेज की जाए। शिखर बैठक के लिए...