Nawazuddin Siddiqui

  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शौरा ने बटोरी सुर्खियां

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाटक 'नकाब' को अमेरिका दौरे के दौरान दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस दौरे को नवाजुद्दीन और उनकी बेटी शौरा सिद्दीकी के लिए खास माना जा रहा है। जहां नवाजुद्दीन ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं शौरा ने रंगमंच पर अपनी पहली प्रस्तुति से खूब तारीफ बटोरी। अलग-अलग शहरों में हुए कार्यक्रमों के दौरान दर्शकों ने शौरा की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कई दर्शकों ने उन्हें "शो की जान" बताया, जबकि कुछ ने उनकी प्रस्तुति को शानदार और प्रभावशाली करार दिया। दर्शकों के बीच शौरा के अभिनय को लेकर खासा...

  • तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने हॉरर फिल्म का हिस्सा

    हॉरर कॉमेडी फिल्म 'तुम्बाड' के दूसरे सीज़न में नए किरदार की एंट्री हो चुकी है और फिल्म को और ज़्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को महत्वपूर्ण किरदार के साथ फिल्म में लाया गया है।  उनका जुड़ना निर्माताओं के लिए एक साहसिक रचनात्मक कदम का संकेत है, क्योंकि अब सीक्वल पहले से और ज्यादा मजेदार होने वाला है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम्बाड' की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला लिया था। फिल्म के दूसरे सीजन में विनायक राव का किरदार निभाने वाले सोहम शाह को नवाजुद्दीन सिद्दीकी का...