बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाटक ‘नकाब’ को अमेरिका दौरे के दौरान दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस दौरे को नवाजुद्दीन और उनकी बेटी शौरा सिद्दीकी के लिए खास माना जा रहा है। जहां नवाजुद्दीन ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं शौरा ने रंगमंच पर अपनी पहली प्रस्तुति से खूब तारीफ बटोरी।
अलग-अलग शहरों में हुए कार्यक्रमों के दौरान दर्शकों ने शौरा की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कई दर्शकों ने उन्हें “शो की जान” बताया, जबकि कुछ ने उनकी प्रस्तुति को शानदार और प्रभावशाली करार दिया। दर्शकों के बीच शौरा के अभिनय को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
पूरे दौरे के दौरान शौरा की तारीफ का सिलसिला जारी रहा। एक दर्शक ने कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया, जबकि दूसरे ने कहा कि वे शौरा को और देखना चाहते थे। उनकी पहली रंगमंचीय प्रस्तुति को लेकर दर्शकों ने गर्व और खुशी भी जाहिर की।
Also Read : सोनी स्पोर्ट्स को अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के प्रसारण अधिकार मिले
शौरा के लिए यह रंगमंच की दुनिया में एक महत्वपूर्ण शुरुआत रही। वहीं, नवाजुद्दीन के लिए भी यह दौरा यादगार अनुभव बन गया। पिता-बेटी की जोड़ी को एक साथ मंच पर देखने का मौका दर्शकों के लिए भी खास रहा।
अपने अमेरिका दौरे के अनुभव को साझा करते हुए नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह एक शानदार अनुभव रहा है। इस सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा और खोजा। लोगों के इतने प्यार और हमारे शो को सफल बनाने के लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। हमारी टीम से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
नवाजुद्दीन की दमदार रंगमंचीय प्रस्तुति और शौरा की शानदार शुरुआत ने ‘नकाब’ को यादगार बना दिया। अमेरिका में दर्शकों से मिली सराहना ने पिता-बेटी की इस जोड़ी के लिए इस सफर को और खास बना दिया है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



