NEET UG

  • नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की है। पुनर्परीक्षा की तैयारियों पर उन्होंने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बता दें कि नीट यूजी की यह परीक्षा अब 21 जून को होनी है। पहले यह परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद 11 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। फिलहाल, सीबीआई इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मंगलवार को हुई इस बैठक में नीट यूजी पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत...

  • नीट यूजी में किसी को सौ फीसदी अंक नहीं

    यह कमाल सिर्फ भारत में हो सकता है और वह भी प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ही कर सकती है। इस साल मेडिकल दाखिले के लिए हुई नीट यूजी की परीक्षा में किसी को भी सौ फीसदी अंक हासिल नहीं हुए। सौ फीसदी का मतलब होता है कि 720 अंक की परीक्षा में 720 अंक हासिल होना। इस साल किसी छात्र को सात सौ अंक भी नहीं मिले हैं। सोचें, सारी प्रतिभाएं कहां चली गईं? पिछले साल यानी नीट यूजी 2024 की परीक्षा में 67 छात्रों को सौ फीसदी यानी 720 अंक आ गए...