Neha Bora

  • प्रदर्शन के लिए भी राजनीतिक प्रशिक्षण जरूरी

    युवाओं का राजनीतिक प्रशिक्षण कितना जरूरी होता है और किसी भी प्रदर्शन में अगर राजनीतिक रूप से प्रशिक्षित लोग शामिल होते हैं तो वह अराजनीतिक लोगों के प्रदर्शन से कैसे भिन्न होता है यह हाल में कॉकरोच जनता पार्टी और आइसा के प्रदर्शन से साफ हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को जब दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया तो तीनों ने बेल बॉन्ड भर कर रिहाई हासिल की। तीनों ने बॉन्ड में लिखा कि वे किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे और शांति...

  • नेहा बोरा का पीस बॉन्ड भरने से इनकार

    नई दिल्ली। सीपीआई एमएल के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने अपनी रिहाई के बदले में पीस बॉन्ड पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार संविधान से मिला है इसलिए वे 10 हजार रुपए के पीस बॉन्ड पर दस्तखत नहीं करेंगी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट यानी एसईएम ने उनको बॉन्ड साइन करने को कहा है। एसईएम के इस नोटिस के खिलाफ वे हाई कोर्ट गई थीं, लेकिन वहां से उनको राहत नहीं मिली। इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक नेहा बोरा...

  • आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा एसईएम के समक्ष पेश हुईं

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा शनिवार को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष पेश हुईं। इससे एक दिन पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस के उस नोटिस को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्हें एक जमानतदार के साथ 10,000 रुपये का ‘शांति मुचलका’ भरने का निर्देश दिया गया था। उनके वकील ने बताया कि कार्यवाही के दौरान मजिस्ट्रेट ने उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए बोरा के वकील को उन दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराईं, जिनके आधार पर पुलिस ने शांति भंग होने की...

  • नेहा बोरा को भरना होगा बॉन्ड

    नई दिल्ली। सीपीआई एमएल के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उन्होंने तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पीस बॉन्ड भरने के लिए पुलिस की ओर से मिले नोटिस को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि उनको बॉन्ड भरना होगा। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका तक बॉन्ड भर कर ही हिरासत से छूटे हैं। बहरहाल, नेहा बोरा ने कार्यकारी...

  • नेहा बोरा ने सीजेपी से पल्ला झाड़ा

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रमुख चेहरों की गिरफ्तारी और बॉन्ड भर कर जेल से छूटने के घटनाक्रम के बाद उनका ग्राफ लगतार गिर रहा है। अब तक सीजेपी के आंदोलन में शामिल होकर उसे ताकत देती रहीं लेफ्ट की छात्र नेता नेहा बोरा ने भी पल्ला झाड़ लिया है। सीपीआई एमएल के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि 16 अक्टूबर को दिल्ली में हुई सीजेपी की तिरंगा रैली में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। असल में तिरंगा रैली से पहले हिरासत में लिए जाने और कई घंटे...

  • बॉन्ड भरने के आदेश को नेहा ने चुनौती दी

    नई दिल्ली। सीपीआई एमएल के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने जमानत देने के लिए बॉन्ड भरने के पुलिस के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। नेहा बोरा शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के तिरंगा मार्च में शामिल होने गई थीं, जहां उनको हिरासत में ले लिया गया था। शनिवार की सुबह पांच बजे उनको छोड़ा गया लेकिन उससे पहले उनसे शांति बनाए रखने का एक बॉन्ड भरवाया गया। गौरतलब है कि इसी तरह के बॉन्ड भर कर 11 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका...

  • नेहा बोरा, प्रशांत भूषण पर कांग्रेस की सफाई

    कांग्रेस पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी, आइसा और सिविल सोसायटी के कुछ अति उत्साही लोगों के चक्कर में फंस गई है। अभिजीत दीपके के कॉकरोच जनता पार्टी के लोग पुलिस वालों से लेकर जजों के खिलाफ बयान दे रहे हैं या धमका रहे हैं। वे इस अहंकार में घूम रहे हैं कि हमने तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ले लिया तुम्हारी क्या औकात है। ऐसे ही सीपीआई एमएल के छात्र संगठन आइसा की नेता नेहा बोरा ने कह दिया कि उनको बांग्लादेश में युवाओं के आंदोलन से प्रेरणा मिली। बची खुशी कसर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने पूरी...

  • दीपके, नेहा पुलिस हिरासत में

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लेकर उनका तिरंगा मार्च रोक दिया। दीपके अपने समर्थकों के साथ शाम पांच बजे के करीब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने वहां पहुंचने से पहले ही उनको हिरासत में ले लिया गया। हालांकि उनके कुछ समर्थक तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क पहुंच गए थे और वहां तिरंगा फहराया। सीपीआई माले के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीजेपी ने देर शाम कहा कि दीपके को...

  • नेहा बोरा को सीजेपी से अलग किया गया

    राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की उनकी टीम कामयाब हो गई। सीपीआई माले के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को आखिरकार कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी से अलग कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसके लिए सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से बात हुई। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दीपांकर भट्टाचार्य से राहुल गांधी की अच्छी बन रही है। सीताराम येचुरी के बाद दीपांकर ही सामाजिक मुद्दों पर राहुल को सलाह दे रहे हैं। सो, उन्होंने अपनी पार्टी की नेता नेहा बोरा को समझाया और खुद भी यह फैसला किया कि मुख्यधारा के...

  • नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस बीच शुक्रवार को सीपीआई माले की छात्र ईकाई आईसा की नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंच गईं। हालांकि उनके प्रदर्शन के ऐलान के बाद जंतर मंतर पर सुरक्षा...

और लोड करें