निशांत की यात्रा से तेज होगी राजनीति
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार तीन मई से बिहार की यात्रा करने वाले हैं। अपने पिता की तरह उनकी भी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। नीतीश ने अपने 20 साल के शासन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्राएं की हैं। हर यात्रा का उनको राजनीति लाभ मिला। लोगों के बीच उनके प्रति भरोसा बना। लेकिन निशांत की यात्रा कोई भरोसा हासिल करने के लिए नहीं हो रही है। तीन मई से शुरू हो रही यात्रा का मकसद विशुद्ध रूप से राजनीतिक है। असल में नीतीश की टीम में और उनके परिवार में कई सदस्य ऐसे हैं, जो मानते...