निशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कार्यालय पहुंचे और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। चाहे वह गरीब हों या अमीर, किसी भी...