नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम
केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में हिस्सा लेने नहीं आते थे। कम से कम तीन तो मुख्यमंत्री ऐसे थे, जो ऐसी बैठकों से दूर रहते थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और ओडिशा के नवीन पटनायक। ज्यादातर मामलों में इनकी ओर से कोई दूसरा मंत्री बैठकों...