कांग्रेस के ओबीसी सीएम की विदाई!
कर्नाटक में सिद्धारमैया की विदाई की तैयारी हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बुलाया गया था। कई घंटे की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि बैठक राज्यसभा चुनाव, ग्रेटर बेंगलुरू नगर निगम चुनाव और कुछ दिनों में होने वाले विधान परिषद चुनाव पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। इंदिरा भवन में मीडिया के सामने दोनों नेताओं ने साफ कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई है। सिद्धारमैया को हटाए जाने का जिक्र तक नहीं हुआ है...