एक साथ चुनाव पर जनमत बनाने का प्रयास
लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने और उसके एक सौ दिन के अंदर सभी स्थानीय निकायों के चुनाव करा लेने के प्रस्ताव पर संसदीय समिति विचार कर रही है। भाजपा नेता पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति तीन दिन के दौरे पर गुजरात गई तो समिति के अध्यक्ष की ओर से एक बड़ा दावा किया गया। उन्होंने कहा कि देश के सारे चुनाव एक साथ होंगे तो इससे सात लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। वे इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा कि इससे देश की जीडीपी में 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी होगी और...