पंकज चौधरी कब तक निभाएंगे दोहरी जिम्मेदारी?
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी कब तक दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे? यह सवाल अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेता ही पूछने लगे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान इस बात की चर्चा रही कि पंकज चौधरी कब मंत्री पद छोड़ेंगे। एक और दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इसका फैसला नहीं हो पा रहा है कि उनको किस खेमे में रखा जाए। उनको शुरू से योगी आदित्यनाथ के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा जाता है। दोनों एक ही जिले से आते हैं इसलिए जब वे...