राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अध्यक्ष तय हो गया। सात बार के सांसद और केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने शनिवार को लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ उनका नामांकन हुआ है इसलिए उनके नाम की घोषणा औपचारिकता है। रविवार को उनको औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

पंकज चौधरी को केंद्रीय नेतृत्व का करीबी माना जाता है। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से सटे महाराजगंज से ही सात बार से चुनाव जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित 10 नेताओं ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। रविवार को एक समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे।

बताया जा रहा है कि एनडीए सांसदों के लिए जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिनर का आयोजन किया था उसी दिन पंकज चौधरी को इसकी जानकारी दे दी गई थी। फिर भी शनिवार की दोपहर तक सस्पेंस बना रहा। सुबह 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पार्टी दफ्तर पहुंचीं तो अचानक हलचल तेज हो गई थी। गौरतलब है कि उनको भी अध्यक्ष पद का दावेदार बताया जा रहा था।

उससे पहले सुबह 11 बजे पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए और हवाईअड्डे से सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे। हालांकि हवाईअड्डे पर उन्होंने भी पत्रकारों से कुछ नहीं कहा। बहरहाल, इतने सस्पेंस के बाद पंकज चौधरी ने नामांकन किया। वे पिछड़ा समाज से हैं और कुर्मी जाति से आते हैं। पंकज चौधरी मौजूदा भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की जगह लेंगे। भूपेंद्र चौधरी का कार्यक्रम इस साल जनवरी में समाप्त हो गया था। लेकिन किसी न किसी वजह से यूपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टलता रहा था।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − four =