Pankaj Chaudhary

  • पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन किया है। अध्यक्ष बनने के एक महीने बाद तक सामान्य ढंग से राजनीति कर रहे पंकज चौधरी शनिवार को लखनऊ से अयोध्या गए। वहां उन्होंने एक मीटिंग रखी थी। लखनऊ से अयोध्या पहुंचने में पंकज चौधरी को तीन घंटे की जगह 10 घंटे का समय लगा। रास्ते में कुल 55 जगहों पर उनका स्वागत किया गया और अयोध्या पहुंचते पहुंचते उनके काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ते बढ़ते 12 हजार के करीब पहुंच गई थी। भाजपा के कई नेताओं और स्वतंत्र रूप से राजनीतिक विश्लेषण...

  • पंकज चौधरी आखिर चाहते क्या हैं?

    वैसे तो पहले भी नेताओं के राजनीतिक फैसलों और बयानों के पीछे साजिश थ्योरी देखी जाती थी लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनीति में जातीय विभाजन इतना गहरा हो गया है कि हर बयान, हर फैसले, हर नियुक्ति, पुलिस की हर कार्रवाई के पीछे राजनीतिक कारण खोजा जाता है और किसी न किसी तरह की साजिश थ्योरी की चर्चा होती है। तभी नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर जो बयान दिया और जिस तरह का घटनाक्रम उसके बाद चल रहा है उसके पीछे किसी बड़े खेल की चर्चा शुरू हो गई है। विधानसभा के...

  • सरकार – संगठन में कैसे तालमेल बैठाएंगे पंकज चौधरी?

    यह लाख टके का सवाल है कि उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी राज्य सरकार और संगठन के बीच कैसे तालमेल बैठाएंगे? अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कह तो दिया है कि वे दोनों के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे। लेकिन भाजपा के नेताओं का मानना है कि यह काम लगभग असंभव है। इसका कारण यह है कि सरकार का नेतृत्व कर रहे योगी आदित्यनाथ इतने मजबूत हैं कि उनके सामने संगठन का कोई मतलब नहीं रह जाता है। भूपेंद्र सिंह चौधरी इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष थे लेकिन उनके रहते संगठन ने कोई ऐसा काम नहीं किया,...

  • पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के अध्यक्ष

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अध्यक्ष तय हो गया। सात बार के सांसद और केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने शनिवार को लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ उनका नामांकन हुआ है इसलिए उनके नाम की घोषणा औपचारिकता है। रविवार को उनको औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। पंकज चौधरी को केंद्रीय नेतृत्व का करीबी माना जाता है। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से सटे महाराजगंज से ही सात बार से चुनाव जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री...