paper leak case

  • नीट यूजी पेपर लीक केस की जांच में धनबाद पहुंची सीबीआई की टीम

    धनबाद। नीट यूजी पेपर लीक मामले (NEET UG Paper Leak Case) की जांच कर रही सीबीआई की टीम झारखंड के धनबाद पहुंची है। जांच टीम ने यहां के तालाब से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नीट यूजी पेपर लीक केस को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के एक तालाब की जांच करने के लिए पहुंची है। पहले भी सीबीआई की टीम इस तालाब की जांच कर चुकी है। तालाब से एक बोरा बरामद हुआ है, जिसमें कई सारे मोबाइल सेट हैं। मोबाइल सेट के अलावा कई अन्य सामग्रियां भी बरामद हुई हैं। स्थानीय थाने...

  • नीट मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा

    लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा-नीट के पेपर लीक मामले में आज जबरदस्त हंगामा किया और कहा कि इस मामले में बड़ी धांधली हुई है इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा करानी चाहिए। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू की तो विपक्ष के सदस्य नारे लगाते हुए अपनी सीटों पर खड़े हो गए। बिरला ने इसी बीच लोकसभा के पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी सदन को दी और उनके कार्यों की चर्चा करते हुए सदन ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरला ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु की...

  • यूपी में पेपर लीक पर सरकार सख्त, एक करोड़ का जुर्माना, अध्यादेश को मंजूरी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में पेपर लीक को लेकर योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने मंगलवार को सख्त कानून का प्रस्ताव पास किया। पेपर लीक में पकड़े जाने पर संस्था पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान भी है। इस अध्यादेश को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इसके अलावा महिला, बच्चों और गैंगस्टर से जुड़े मामलों में अग्रिम जमानत नहीं देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में कई प्रस्तावों पर मुहर...

  • यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में अध्यक्ष रेणुका को हटाया गया

    लखनऊ। यूपी पुलिस (UP Police) भर्ती पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा (Renuka Mishra) पर गाज गिरी है। उन्हें पद से हटा दिया गया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में चूक और एफआईआर दर्ज कराने में लापरवाही के चलते डीजी भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया है। Renuka Mishra Paper Leak Case उन्हें फिलहाल प्रतीक्षा में रखा गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद से भर्ती बोर्ड की इंटर्नल असेसमेंट कमेटी रिपोर्ट नहीं दे पाई थी और ना ही मामले में...

  • बिहार में नकल और पेपर लीक के बाद कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द

    Bihar Constable Recruitment :- बिहार पुलिस की केंद्रीय भर्ती परिषद ने प्रश्न पत्र लीक होने और उम्मीदवारों के बड़े पैमाने पर नकल करने के बाद कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। पूरे बिहार में परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस दौरान ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य माध्यमों का उपयोग करके नकल करने के आरोप में कई उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि उम्मीदवारों को अपने मोबाइल पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थी। परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में राज्य भर से 100 से...