संसदीय बोर्ड में होगा बदलाव
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में इस बार जो बदलाव होगा वह सिर्फ दिखावे वाला नहीं होगा। ध्यान रहे इससे पहले पिछले 12 साल में पार्टी का संगठन बहुत नहीं बदला है। अमित शाह ने अध्यक्ष बनने के बाद जो टीम बनाई थी उस टीम के लोग हर जगह दिखाई देते हैं। पार्टी के महामंत्री से लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्यों के संगठन व सरकार में ऐसे चेहरे दिखेंगे, जो 12 साल पहले आगे लाए गए थे। अमित शाह की टीम को ही मोटे तौर पर जेपी नड्डा ने बनाए रखा और अपने छह साल के कार्यकाल में...