ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ पवन सिंह की नोकझोंक
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों से लेकर निजी जिंदगी तक के लिए सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बने रहते हैं। पहले उनके होली सॉन्ग को पूरा प्यार मिला और अब उन्होंने रोमांटिक गानों से फैंस का दिल धड़का दिया है। सिंगर का नया गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है, जिसमें पवन सिंह सख्त पति का किरदार निभा रहे हैं। पवन सिंह का नया गाना "करब ना गुलामी" रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह अपनी पत्नी को सख्त हिदायत दे रहे हैं कि वो एक मेहर है तो मेहर ही बनकर रहे...