यूपी में कांग्रेस का अपना पीडीए
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पीडीए बनाया है। पीडीए का अर्थ है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। हालांकि बीच बीच में वे कोई और अर्थ भी बताते रहते हैं। जैसे पिछले दिनों ब्राह्मणों को खुश करने के लिए कह दिया कि उनके पीडीए में पीडी का मतलब है पंडित। लेकिन असल मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है। अखिलेश ने पिछले दिनों पीडीए रथयात्रा भी शुरू की। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पीडीए यात्रा राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली से की। रायबरेली से यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने न तो राहुल गांधी से बात...