कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई
दक्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में कोलंबियाई सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स (एफएसी) के कमांडर कार्लोस सिल्वा ने एफएसी द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान में 114 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच दल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कोलंबियाई वायु सेना...