लॉस एंजेलिस। अमेरिका (America) के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) के एक पहाड़ी इलाके में एक छोटा विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (LAFD) के हवाले से कहा कि घटना स्थानीय समयानुसार रात 8:09 बजे (रविवार को 03.09 जीएमटी) की बताई गई है। हवाई यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control) ने एलएएफडी को पहाड़ी क्षेत्र की जांच करने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि छोटे एकल-इंजन वाले विमान के साथ रडार संपर्क टूट गया था।
ये भी पढ़ें- http://मुजफ्फरपुर में एक बड़े डॉक्टर के सुरक्षाकर्मी की हत्या
कहा जा रहा है कि विमान लॉस एंजिल्स-क्षेत्र के हवाई अड्डों, सांता मोनिका हवाई अड्डे (Santa Monica Airport) और वैन नुय्स हवाई अड्डे के बीच यात्रा कर रहा था जब हादसा हुआ। अग्निशमन विभाग ने घंटों बाद एक अपडेट में कहा कि विमान एक पहाड़ी पर पाया गया जहां एक पानी की टंकी भी है। विभाग ने कहा, एलएएफडी ने घटनास्थल पर एक व्यक्ति को मृत पाया। दुर्घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



