Prajwal Revanna Case

  • प्रज्ज्वल छह दिन के लिए एसआईटी की हिरासत में

    बेंगलुरू। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी और जेडीएस के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को बेंगलुरू की एक अदालत ने शुक्रवार को छह दिन के लिए एसआईटी की हिरासत में भेज दिया।  इससे पहले वे गुरुवार रात 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे थे। बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा हवाईअड्डे पर विमान उतरने के बाद रात करीब एक बजे एसआईटी उनको गिरफ्तार कर लिया था। प्रज्ज्वल को पुलिस टीम सीआईडी ऑफिस ले गई, जहां उन्हें रात भर रखा गया था। प्रज्वल को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस भेजी गई थी।  गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार की सुबह पूछताछ से पहले एसआईटी की...

  • देवगौड़ा ने भगोड़े पोते को दी चेतावनी

    बेंगलुरू। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने गुरुवार को अपने पोते और कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्ज्वल रेवन्ना को चेतावनी दी है। देवगौड़ा ने कहा है कि वे भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। देवगौड़ा ने कर्नाटक के लोगों और सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं से यह दावा भी किया इस मामले की जांच में उनके और उनके परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के तुरंत बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश चले गए थे। बहरहाल, देवगौडा ने कहा है कि अगर उनके...

  • एचडी रेवन्ना को क्यों गिरफ्तार किया गया?

    पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे और कर्नाटक विधानसभा के सदस्य एचडी रेवन्ना को एक महिला को अगवा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महिला को सिर्फ अगवा करने का आरोप नहीं था। यह भी आरोप है कि अगवा की गई महिला के साथ रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल ने यौन दुर्व्यवहार किया। यानी बेहद गंभीर आरोप में रेवन्ना गिरफ्तार हुए थे। लेकिन आठ दिन के अंदर उनको जमानत मिल गई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने गंभीर आरोप में गिरफ्तार रेवन्ना को आठ दिन में जमानत मिल गई? क्या राज्य सरकार की ओर से बनाई गई विशेष जांच...

  • रेवन्ना को विशेष अदालत ने जमानत दी

    बेंगलुरू। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की एक पीड़ित महिला को अगवा करने के मामले में विशेष अदालत ने जेडीएस के विधायक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को सशर्त जमानत दे दी है। सोमवार को उन्हें पांच लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई। अदालत में रेवन्ना को दो निजी जमानतदार भी पेश करने पड़े। अदालत ने रेवन्ना को विशेष जांच टीम यानी एसआईटी की जांच में सहयोग करने और सबूतों को नष्ट या छेड़छाड़ नहीं करने का भी निर्देश दिया है। पुलिस ने होलेनरसीपुर से जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना पर यौन शोषण पीड़ित के अपहरण में...