प्रशांत किशोर फिर लड़ने की तैयारी में
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के समय उनके राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ लड़ने की चर्चा थी। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया। बाद में उन्होंने राघोपुर से बहुत कमजोर उम्मीदवार भी दिया और प्रचार के लिए भी नहीं गए। अब चर्चा है कि वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। बांकीपुर सीट भाजपा का गढ़ है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफा देने...