विधायक बनने के बाद पीके की पहली परीक्षा
देश के सबसे लोकप्रिय और कामयाब चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव जीत कर जो धमाका किया उसकी गूंज अब शांत हो गई है। वह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई थी और उपचुनाव में उन्होंने बहुत जोर भी लगाया था लेकिन पीके चुनाव जीत गए थे। उसके बाद खूब शोरशराब और प्रचार हुआ। कहा गया है कि पीके अब राज्य के वन मैन अपोजिशन हो गए हैं। लेकिन इसी शोरशराबे के बीच पहली परीक्षा सामने आ गई। राज्य में विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होने वाला...