चार मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली। देश भर में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच गुरुवार को केंद्र सरकार के चार मंत्रालयों के अधिकारियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश मंत्रालय के साथ साथ शिपिंग, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों को भरोसा दिलाया कि भारत में गैस व तेल का पर्याप्त भंडार है। हालांकि इसमें सरकार ने माना कि देश में हालात चुनौतीपूर्ण हैं और लोगों ने घबराहट में कई गुना ज्यादा सिलेंडर बुकिंग कर ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत अपनी...