पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले परीक्षा
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का रिहर्सल हुआ है। आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए मंगलवार, 26 मई को मतदान हुआ। लोगों ने अच्छा खासा उत्साह दिखाया और 61 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए परीक्षा का चुनाव है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भले बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन इस चुनाव के नतीजों से पता चलेगा कि अगले साल मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कौन कितना तैयार है। मान ने पिछले दिनों एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में कहा कि अगले साल के...