पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष नहीं बदलेगा
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक बदलाव का यह समय नहीं है। बुधवार को भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर पंजाब कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति, गुटबाजी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, बघेल ने पंजाब कांग्रेस की स्थिति पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट भी पार्टी नेतृत्व...