पंजाब चुनाव के लिए आप ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धुरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सूची में पंजाब सरकार के कई मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं को भी दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति दे दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में हुई राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में...