पंजाब में भाजपा की दबाव की राजनीति
भारतीय जनता पार्टी ने तय कर लिया है कि वह पंजाब में अकाली दल के साथ मिल कर लड़ेगी। इस बारे में परदे के पीछे हुई लंबी बातचीत के बाद ही अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए थे। उस मुलाकात के बाद पार्टी ने परिसीमन पर भी सरकार का साथ देने की बात कही है। भले उनकी पार्टी के पास सिर्फ एक लोकसभा सीट है लेकिन भाजपा इस समय एक एक सीट की तलाश में है। तभी मिजोरम की सत्तारूढ़ पार्टी जेडपीएम की भी सरकार को जरुरत है। बहरहाल, सब तय होने के बाद...