पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि पश्चिम के देश यानी अमेरिका और यूरोप कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए यह भी कहा कि पता नहीं ये देश खुद को जी7 क्यों कहते हैं? गौरतलब है कि भारत हमेशा ब्रिक्स को एक नॉन वेस्ट यानी गैर पश्चिमी समूह के रूप...