चड्ढा पंजाब से बाहर हो गए
राघव चड्ढा का नाम पंजाब की मतदाता सूची से कट गया है। राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का काम चल रहा है। उसमें मसौदा सूची आई तो पता चला कि चड्ढा का नाम नहीं है। वे पंजाब से राज्यसभा के सांसद हैं और वहां के मतदाता थे। लेकिन जब नाम कटा तो फिर पंजाब से ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बजाय राघव चड्ढा दिल्ली में मतदाता बन गए हैं। नाम कटने पर जो विवाद हुआ वह अलग है। चड्ढा और भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। हालांकि एसआईआर का काम चुनाव आयोग...