कोच्चि में राजनाथ सिंह करेंगे राम कथा सम्मेलन का उद्घाटन
केरल के कोच्चि में राम कथा पर तीन दिन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे करेंगे। जिसका शीर्षक "एक महाकाव्य, कई कहानियां - भारत और उससे परे राम कथा" है। 'जन्मभूमि' दैनिक द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एलामक्कारा के भास्करियम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 11 सत्र होंगे, जिनमें विशेषज्ञ और शोधकर्ता राम कथा और उससे जुड़ी परंपराओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। भागवताचार्य स्वामी उदित चैतन्य दोपहर में वीडियो प्रस्तुति द्वारा रामायण पर संदेश देंगे। इसके बाद "सुकृतम रामायणमृतम" कार्यक्रम होगा, जिसमें...