राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर
नई दिल्ली। तीन राज्यों की 11 सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा उलटफेर किया है। बिहार में विपक्षी गठबंधन के पास 41 विधायक होने के बावजूद भाजपा ने पांचों सीट जीत ली हैं। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, जिससे पांचों सीटें एनडीए ने जीत ली। ओडिशा में भी कांग्रेस और बीजद विधायकों की क्रॉस वोटिंग से भाजपा ने चार में से तीन सीटें जीत लीं। ओडिशा में दो सीटों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार जीते। तीसरी सीट पर भाजपा समर्थित दिलीप रे...