चढ़ावा चोरी का मामला थमेगा नहीं
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बना हुआ है। जैसे ही मामला थमने लगता है कि कोई नई खबर आ जाती है। भाजपा के प्रदेश की सरकार और योगी आदित्यनाथ के करीबी मान रहे थे कि अब यह मामला थम गया है। मंदिर का प्रबंधन संभालने के लिए वायु सेना के पूर्व अधिकारी जितेंद्र मिश्र को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सीईओ वाली व्यवस्था बनने के बाद सारी बातें समाप्त हो गईं। लेकिन इसी बीच इस मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी की रिपोर्ट की बातें सामने आ...