rbi

  • सभी मूल्य के पर्याप्त नोट उपलब्ध: आरबीआई

    त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्पष्ट किया है कि सभी मूल्य के नोट बाजार में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। केंद्रीय बैंक ने सोशल मीडिया पर आरबीआई गवर्नर के नाम से प्रचारित एक फर्जी सर्कुलर के सामने आने के बाद यह स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि उसे पता चला है कि कुछ तत्व इस फर्जी सर्कुलर को फैला रहे हैं।  Also Read : एप्पल का तिमाही राजस्व 114 अरब डॉलर पर, भारत में भी रिकॉर्ड बिक्री इस सर्कुलर में, जिस पर आरबीआई गवर्नर के फर्जी...

  • आरबीआई ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती मुद्रास्फीति और वैश्विक अनिश्चितताओं के मद्देनजर बुधवार को अल्पावधि कर्ज की अपनी नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी। इससे होम लोन, व्यक्तिगत ऋण और उद्योगों के लिए पूंजी की लागत बढ़ने की आशंका है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की आज समाप्त तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। रेपो दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध कराता...

  • आरबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगाया 63 लाख का जुर्माना

    रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा पर 63.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा को कुछ ऋण खातों पर तय दर से अधिक ब्याज वसूलने को दोषी पाया गया। साथ ही, कुछ खातों में सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री में तय समय सीमा के अंदर ग्राहक के केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) विवरण अद्यतन नहीं किये गये थे। रिजर्व बैंक ने 31 मार्च 2025 की बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निरीक्षण के दौरान ये खामियां पायी थीं। इसमें पाया गया कि बैंक ने दोनों तरह...

  • रेपो रेट में एक चौथाई फीसदी की कमी

    नई दिल्ली। महंगाई दर कम रहने की उम्मीद में भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट में कमी की है। अगर कॉमर्शियल बैंकों ने ग्राहकों को इसका फायदा दिया तो आवास और वाहन के कर्ज की ब्याज दर कम हो सकती है। लोगों को उनकी किस्तों पर राहत मिल सकती है। बहरहाल, मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की तीन दिन की बैठक के बाद रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटा कर 5.25 फीसदी कर दिया है। एमपीसी की बैठक तीन से पांच दिसंबर तक चली थी। शुक्रवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने...

  • आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेजी

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार के कारोबारी दिन आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा के बाद कीमती धातुओं की कीमत में तेजी दर्ज की गई।  सुबह के कारोबार में करीब 11 बजकर 24 मिनट पर एमसीएक्स पर सोने की फरवरी वायदा कीमतें 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,30,425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जबकि एमसीएक्स पर चांदी की मार्च वायदा कीमतें 1.90 प्रतिशत बढ़कर 1,81,522 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गईं। इससे पहले, आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की फरवरी वायदा कीमतें 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,29,892...

  • महंगाई पर सरकार और आरबीआई की अलग राय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी पूरी सरकार और साथ साथ भारतीय जनता पार्टी जीएसटी में कटौती को बचत उत्सव के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इससे देश के लोगों के ढाई लाख करोड़ रुपए बचेंगे। हर चीज के सस्ता होने का ढोल पीटा जा रहा है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक को इससे इत्तेफाक नहीं है। रिजर्व बैंक ने दो महीने पर होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद बुधवार को रिपोर्ट जारी की तो उसमें कहा कि जीएसटी कटौती का बहुत ज्यादा असर महंगाई पर नहीं पड़ेगा। आरबीआई...

  • पांच साल बाद कम हुए ब्याज दर

    RBI repo rate:  भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कमी की है। पांच साल बाद केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में पहली बार कमी की है। पिछले दो साल से ज्यादा समय से ब्याज दर साढ़े छह फीसदी पर स्थिर थी। तीन दिन की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद रेपो रेट यानी वह दर जिस पर केंद्रीय बैंक की ओर से कॉमर्शियल बैंकों को कर्ज दिया जाता है 6.50...

  • पांच साल बाद कम हुए ब्याज दर

    rbi repo rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कमी की है। पांच साल बाद केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में पहली बार कमी की है। पिछले दो साल से ज्यादा समय से ब्याज दर साढ़े छह फीसदी पर स्थिर थी। तीन दिन की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद रेपो रेट यानी वह दर जिस पर केंद्रीय बैंक की ओर से कॉमर्शियल बैंकों को कर्ज दिया जाता है 6.50...

  • आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी

    RBI: दिल्ली में स्कूलों को मिली धमकी के बाद आरबीआई (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक महीने में ये दूसरी बार है जब ऐसा हुआ है। इस संबंध में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आया है। मेल रूसी भाषा में है। जिसमें आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात कही गई है। इस मामले में माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। Also Read :  बढ़ती वैश्विक चिंताओं के...

  • ब्याज दर में कटौती समाधान नहीं है

    भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कामकाज संभाल लिया है। उनको भी उसी तरह वित्त मंत्रालय का अनुभव है, जैसे उनके पूर्ववर्ती शक्तिकांत दास को था। उन्होंने छह साल तक केंद्रीय बैंक के प्रमुख का पद संभाला। उनसे पहले उर्जित पटेल गवर्नर थे। इन दोनों का कार्यकाल बहुत उतार चढ़ाव का रहा। उर्जित पटेल के समय नोटबंदी हुई थी। सरकार ने 2016 के नवंबर में पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट चलन से बाहर कर दिए थे। इस तरह एक झटके में देश की 85 फीसदी मुद्रा अवैध हो गई थी। उस झटके से उबरने...

  • आरबीआई ने नहीं घटाई ब्याज दर

    मुंबई। महंगाई की चिंता में भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विकास दर घट कर 5.4 फीसदी आने के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती करेगा ताकि विकास दर में तेजी आ सके। लेकिन शुक्रवार को घोषित मौद्रिक नीति में केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक ने लगातार 11वीं बार ब्याज दरें नहीं बदलीं। आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्याज दर 0.25 बढ़ा कर 6.5 फीसदी की गई थी। हालांकि रिजर्व...

  • आरबीआई ने एनआरआई विदेशी मुद्रा जमा पर ब्याज दरें बढ़ाई

    RBI:  आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा गैर-निवासी बैंक जमा यानी एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दर की सीमा बढ़ा दी। इससे एनआरआई अपनी बचत पर अधिक कमाई कर सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य ऐसे समय में अधिक विदेशी पूंजी आकर्षित करना है, जब विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे भारतीय रुपया दबाव में है। एफसीएनआर (बी) जमा ऐसे खाते हैं, जहां गैर-निवासी भारतीय (एनआरआई) अपनी कमाई को यूएसडी या जीबीपी जैसी विदेशी मुद्राओं में रख सकते हैं, जिससे उन्हें विनिमय दर में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलती है। आरबीआई ने एक बयान में कहा...

  • आरबीआई ने रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

    मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से मौद्रिक नीति समीति (MPC) के निर्णय का बुधवार को ऐलान किया गया। केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी के छह में से पांच सदस्य रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के पक्ष में थे। ब्याज दरों को स्थिर रखने के साथ एमपीसी की ओर से मौद्रिक नीति रुख को विड्रॉइंग अकोमोडेशन (Withdrawing Accommodation) से न्यूट्रल कर दिया गया है। इससे केंद्रीय बैंक को महंगाई की दिशा के मुताबिक, ब्याज दरों को तय करने में मदद...

  • सोने का दाम और कर्ज दोनों बढ़ रहे हैं

    गोल्ड लोन की बढ़ती मात्रा को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने चिंता जताई है। वैसे यह चिंता की बात है भी क्योंकि एक तरफ सोने की मांग में उछाल आई हुई है। सोने की कीमतों में एक दिन में सौ सौ रुपए या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी ओर सोना गिरवी रख कर कर्ज लेने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। आखिर इसका क्या मतलब है? रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले कई बरसों से सालाना दर पर गोल्ड लोन में 26 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हो रही थी। यह अपने आप में बहुत...

  • Bank Holiday: बैंकों में आज रहेगा अवकाश! जानें अपने शहर का हाल

    Bank Holiday: आज आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यह खबर आपको लिए है. और यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ईद-ए-मिलाद के मौके पर अवकाश की तारीख बदल दी थी. पहले यह छुट्टी 16 सितंबर को थी लेकिन अब 18 सितंबर हो गई है. यानी महाराष्ट्र में बुधवार यानी आज बैंक बंद रहेंगे. लेकिन क्या आपके शहर में आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं......चलिए जानते है........ महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी में बदलाव गणेश विसर्जन के साथ किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए...

  • यही तो मसला है

    अर्थव्यवस्था इस हद तक कैपेक्स पर निर्भर क्यों है? संकट के समय में आर्थिक हालात को संभालने के लिए यह रास्ता उचित माना जाता है। लेकिन सामान्य समय में भी यही तरीका बचा रहे, तो यही माना जाएगा सामान्य आर्थिक चक्र कमजोर हो चुका है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में बड़ी गिरावट आई। उसके पहले वाली तिमाही में ये दर 7.8 प्रतिशत थी, जो अप्रैल-जून में 6.7 फीसदी रह गई। इसका कारण बताते हुए भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा- ‘यह गिरावट हमारी अपेक्षाओं...

  • RBI ने साइबर हमलों के बारे में चेताया, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को सबसे अधिक खतरा

    RBI ने बैंकों को संभावित साइबर हमलों के कारण सुरक्षा बढ़ाने को कहा, वित्तीय संस्थानों पर 69% साइबर हमलों की रिपोर्ट अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा संभावित साइबर हमलों की घोषणा के बाद पूरे भारत में बैंक हाई अलर्ट पर हैं, इकोनॉमिक टाइम्स ने बताया, साथ ही बैंकों को SWIFT, कार्ड नेटवर्क, RTGS, NEFT और UPI जैसे अपने सिस्टम की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय संस्थानों को जारी किए गए परामर्श में कहा गया है, "संभावित साइबर हमलों के बारे में प्राप्त विश्वसनीय खतरे की खुफिया जानकारी...

  • ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

    मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में जून के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली और यह 655.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो कि विदेशी मुद्रा भंडार का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी डेटा में बताया गया है कि 7 जून को समाप्त होने वाले हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 655.817 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले ये आंकड़ा 651.51 अरब डॉलर था।  बता दें, किसी भी देश के लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves)...

  • ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

    मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई ने एक बार फिर ब्याज दरों को स्थिर रखा है। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया। किया है। आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दरों को साढ़े छह फीसदी पर जस का तस रखा है। इसका मतलब है कि लोन महंगे नहीं होंगे और आम लोगों की आवास व वाहन कर्ज की आईएमआई नहीं बढ़ेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा कर साढ़े छह फीसदी की थीं। गौरतलब है कि ब्याज दरों पर विचार...

  • आरबीआई की बैलेंस शीट बनाम पाकिस्तानी जीडीपी

    अब तक भारत के राजनीतिक दल, मंत्री, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आदि बात बात में भारत की तुलना पाकिस्तान से करते रहते हैं। भाजपा के कई नेता तो इस मामले के विशेषज्ञ हैं। लेकिन पहली बार भारत के केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में पाकिस्तान का जिक्र किया है। भारत के केंद्रीय बैंक की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी कुल संपत्ति 31 मार्च 2024 तक बढ़ कर 70 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। इससे पहले 31 मार्च 2023 को रिजर्व बैंक की कुल संपत्ति 63.44 लाख करोड़ की थी। इस...

और लोड करें